फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam's statement: Many leaders were ready to leave Congress, so four working presidents had to be made

सीएम जयराम का बयान: कांग्रेस छोड़ने को तैयार थे कई नेता, इसलिए बनाने पड़े चार कार्यकारी अध्यक्ष

Tue, 17 May 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/ परागपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/ परागपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का डर अभी से सताने लगा है। इसलिए उन्हें चार चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी, यह बिल्कुल साफ है। 

विज्ञापन
CM Jairam's statement: Many leaders were ready to leave Congress, so four working presidents had to be made
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल जैसे छोटे राज्य में कांग्रेस की ओर से चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय हास्यास्पद कांग्रेस को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसा इसलिए कि कई नेता पार्टी छोड़ने के लिए बैठे थे। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का डर अभी से सताने लगा है। इसलिए उन्हें चार चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़े। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परागपुर के नक्की में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी, यह बिल्कुल साफ है। लोगों ने प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस के नेता प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना महामारी के दौरान अपने आलाकमान को प्रदेश के लोगों को मास्क, भोजन पैकेट और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने में खर्च की गई 12 करोड़ रुपये की राशि का बिल दिया। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं मास्क तैयार करके लोगों में बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से प्रदेश के युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed