फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam's new helicopter from Russia broke down after 38 days

रूस से आया मुख्यमंत्री जयराम का नया हेलीकॉप्टर 38 दिन बाद हुआ खराब

Wed, 08 Sep 2021 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 11:38 AM IST
सार

 कांग्रेस के निशाने पर रहने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहुंचते ही इसे जनजातीय क्षेत्र की आपात सेवाओं के लिए लाहौल-स्पीति भेज दिया था। अब वह इसे खुद इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार इसके गियर बॉक्स की कुछ खराबी आई है। सुरक्षा कारणों से सीएम ने इसमें आना-जाना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
cm Jairam's new helicopter from Russia broke down after 38 days
मुख्यमंत्री का नया हेलीकॉप्टर खराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस से आया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नया हेलीकॉप्टर 38 दिन बाद ही खराब हो गया है। गियर बॉक्स में आई तकनीकी खराबी के कारण इसे अनाडेल मैदान में खड़ा करना पड़ा है। अब इसकी जांच के लिए रूस से टीम आएगी। इसके स्थान पर स्काई वन एयरवेज कंपनी ने छोटा हेलीकॉप्टर भेजा है। रूस की स्काई वन कंपनी के इस चॉपर का नाम एमआई 172 है। इसे पांच लाख 10 हजार रुपये प्रति घंटे की दर पर लीज पर लिया गया है। एक महीने पहले ही रूस से मुख्यमंत्री का नया चॉपर हिमाचल आया था। इससे पहले विपक्षी कांग्रेस ने भी जयराम सरकार को खूब घेरा था कि कोविड संकट में सरकार नया हेलीकाप्टर लीज पर लेकर फिजूलखर्ची कर रही है। विवाद के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को प्रेस वार्ता कर सफाई देनी पड़ी थी कि पवन हंस कंपनी का इससे पहले वाला हेलीकाप्टर पुराना हो गया था।

विज्ञापन


जो एक दिन आता था और डेढ़ महीने मरम्मत में रहता था। पहले वाले चॉपर में चार लोग ही सफर कर पाते थे, जबकि इसमें काफी लोग सफर कर पाएंगे। अब यह नया 19 सीटर चॉपर भी खराब हो गया है। कांग्रेस के निशाने पर रहने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहुंचते ही इसे जनजातीय क्षेत्र की आपात सेवाओं के लिए लाहौल-स्पीति भेज दिया था। अब वह इसे खुद इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार इसके गियर बॉक्स की कुछ खराबी आई है। सुरक्षा कारणों से सीएम ने इसमें आना-जाना बंद कर दिया है। सीएम अब छोटे हेलीकॉप्टर से बुधवार को दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed