फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam's announcement: Solar energy panels will be installed in schools-colleges and 20 ITIs

सीएम जयराम का एलान: स्कूलों-कॉलेजों और 20 आईटीआई में लगेंगे सौर ऊर्जा पैनल

Sun, 01 May 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 May 2022 07:24 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2022-23 में 50 राजकीय महाविद्यालयों, 50 विद्यालयों और 20 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Jairam's announcement: Solar energy panels will be installed in schools-colleges and 20 ITIs
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 50 राजकीय महाविद्यालयों, 50 विद्यालयों और 20 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। राजकीय विद्यालयों और 50 राजकीय महाविद्यालयों में आयुष वाटिकाओं की स्थापना भी की जाएगी, जिनमें दुर्लभ औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में स्तरोन्नत किए 17 विद्यालयों को शुरू करने के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को बारहवीं तथा स्नातक के उपरांत मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता भी दे रही है। दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे 100 मेधावी विद्यार्थियों को व्यावसायिक या तकनीकी कोर्स में प्रशिक्षण के लिए एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।  
विज्ञापन


दिल्ली से लौटते ही निपटाए फाइलों के ढेर 
मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटते ही रविवार को ओकओवर शिमला में सरकारी फाइलों के ढेर निपटाए। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर थे। दिल्ली दौरे के बीच 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के लिए शिमला पहुंचे थे। उसके बाद शाम को वह फिर दिल्ली चले गए थे। उसके बाद वह गुवाहाटी के दौरे पर थे। वहां से लौटने के बाद 30 अप्रैल को उन्होंने नई दिल्ली मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम से मिले राठौर
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओकओवर शिमला में भेंट की और उन्हें अपने बेटे पीयूष राठौर के विवाह का न्योता दिया। राठौर के बेटे पीयूष का विवाह 22 मई को नारकंडा में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed