फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam met Home Minister Amit Shah and other Union Ministers in New Delhi, raised many issues of the state

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम जयराम, सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग

Fri, 11 Mar 2022 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 09:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने शाह से सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
CM Jairam met Home Minister Amit Shah and other Union Ministers in New Delhi, raised many issues of the state
केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों का सेब भारतीय बाजार में आ रहा है, जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


सीएम ने औद्योगिक विकास अनुदान योजना दो वर्ष और बढ़ाने का भी मंत्री से आग्रह किया। इसके अलावा मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष केंद्रीय सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए प्रदेश के बजट में महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन


सीएम ने शाह से उठाया हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने का मामला  
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने शाह से सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करना वहां के लोगों की जायज मांग है। इससे 144 पंचायतों की लगभग तीन लाख आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट में प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष गोयल से की बद्दी में फार्मा परीक्षण केंद्र खोलने की मांग
मुख्यमंत्री ने वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बद्दी में फार्मा परीक्षण केंद्र को शीघ्र स्थापित करने के बारे में चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार से भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed