{"_id":"6076dd8c5cd01661444a32a7","slug":"cm-jairam-gave-more-signs-of-strictness-amidst-increasing-cases-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ने दिए और सख्ती के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ने दिए और सख्ती के संकेत
Wed, 14 Apr 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने और सख्ती करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सात राज्यों में ही नहीं, पूरे देश में हालात बिगड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में जल्दी और कड़े निर्णय लिए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर चौड़ा मैदान में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना के हैवी लोड वाले राज्यों से आ रहे प्रदेश के लोग सात दिन अपने घरों में क्वारंटीन करें। अगर उसके बाद भी उन्हें संक्रमण नहीं होता है तो वे सामान्य तरीके से काम करें।
विज्ञापन
सीएम ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे इस वायरस को हल्के में न लें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और मास्क जरूर पहनें। सीएम के इस बयान से माना जा रहा है कि प्रदेश में सात राज्यों के अलावा कई अन्य राज्यों से आने वालों पर भी सख्ती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक एकएडवाइजरी जारी की गई है कि सात प्रदेशों में जहां वायरस का लोड ज्यादा हो गया है, वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर ही लोग हिमाचल प्रदेश आ पाएंगे, लेकिन अब तो पूरे देश में स्थिति एक जैसी हो गई है। राज्य की आर्थिकी को भी देखा जा रहा है। जो लोग बाहर से आएंगे, उनके बारे में होटलियर्स एसोसिएशन को एसओपी दिया गया है। उसके लिए पहले से ही प्रावधान है। बाहर से आने वालों के पास कोविड की निगेटिव रिपोर्ट है या नहीं, ये होटलियर्स चेक करेंगे। पिछली बार लॉकडाउन की वजह से अलग व्यवस्था थी।
विज्ञापन
सैलानियों की कोविड रिपोर्ट चेक करें होटल
सीएम ने कहा कि होटलों को एसओपी जारी की गई है। जो सैलानी बाहर से आते हैं, यदि उन्हें कोरोना का कोई लक्षण दिखता है तो उन्हें तुरंत टेस्ट करने को कहा जाए। होटल सैलानियों की कोविड रिपोर्ट भी चेक कर सकते हैं। होटल स्टाफ के लिए भी एसओपी जारी की गई है, जिसकी पालना करना जरूरी है।
विज्ञापन