फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam filled election campaign from his assembly constituency, started public relations campaign

मंडी: सीएम जयराम बोले- भ्रष्टाचार को लेकर हिमाचल को बदनाम न करें केजरीवाल

Wed, 06 Apr 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 09:28 PM IST
सार

थुनाग में भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहा कि हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान से भाजपा का संगठन और पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

विज्ञापन
CM Jairam filled election campaign from his assembly constituency, started public relations campaign
सीएम ने कार्यकर्ता के घर में पट्टिका लगाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आप के मंडी में आयोजित रोड शो से ज्यादा भीड़ राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के शुभारंभ पर रही। देवभूमि हिमाचल प्रदेश को भ्रष्टाचार को लेकर आप बदनाम कर रही है। इसका जवाब प्रदेश की जनता भविष्य में देगी। जयराम ने कहा कि केजरीवाल हिमाचल आकर अपनी पार्टी का कार्य करें। यह इनका अधिकार है, लेकिन यहां आकर घटिया राजनीति कर देवभूमि को बदनाम न करें। प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब नहीं सराज है। सीएम ने कहा कि मंडी का हर आदमी चट्टान की तरह खड़ा है और दिल्ली वालों को यह संदेश दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


भगवंत मान की माता ने ज्वालामुखी मंदिर में टेका माथा 
 विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कन्या पूजन कर मंदिर में भजन कीर्तन में हिस्सा लिया। पंक्ति में बैठकर लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने उन्हें विधिपूर्वक माता की चुनरी, सिरोपा और तस्वीर भेंट की। हरपाल कौर ने बताया कि वह छह महीने में तीसरी बार यहां आई हैं। भगवंत मान भी शीघ्र दर्शन करने के लिए आएंगे। वह चिंतपूर्णी, बगलामुखी और ज्वालामुखी में दर्शन कर लौट जाएंगी।
विज्ञापन


आप की मंडी रैली का भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन से दिया जवाब 
 आम आदमी पार्टी की मंडी रैली का प्रदेश भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में अपने शक्ति प्रदर्शनों से जवाब दिया। बुधवार को भाजपा ने पूरे प्रदेश में 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बूथ त्रिदेवों के लिए किटों का वितरण शुरू किया। बूथ त्रिदेव अध्यक्ष, पालक और बीएलए के घर में पट्टिकाएं लगाई गईं। सीएम जयराम ठाकुर अपने विधानसभा हलके के थुनाग में रहे तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ठियोग के नारकंडा में उपस्थित रहे। सभी मंत्री, विधायक, स्थानीय नेता आदि भी अपने-अपने हलकों में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने सराज विधानसभा क्षेत्र केझुंडी बूथ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह के घर जाकर उनकी नाम पट्टिका लगाई। सुरेश कश्यप ने ठियोग मंडल के नारकंडा बूथ के पालक सुंदर सिंह नेगी के घर जाकर उनके नाम की पट्टिका लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1500 लोग रैली में जुटाकर नहीं बनती सरकार : महेंद्र

वहीं, कैबिनेट मंत्री मंहेद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को मंडी में आम आदमी पार्टी के रोड शो और रैली को फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि मदारी के डुगडुगी बजाने पर भी रोड पर 500 से 700 लोगों की भीड़ खड़ी हो जाती है। रोड शो के नाम पर 1000 से 1500 लोगों को इकट्ठा कर सरकार नहीं बन जाती। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को नसीहत दी कि दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांके। कहा कि चार राज्यों में मिली जीत की तरह ही हिमाचल में भी भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाएगी। 

प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं : खन्ना  

 भाजपा के स्थापना दिवस पर चंबा के बनीखेत में प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि  महंगाई सिर्फ देश और प्रदेश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। श्रीलंका में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। पंजाब में जिस तरह यह पार्टी सत्ता में आई है, उसका हिमाचल में कोई लेना देना नहीं है। उत्तराखंड की तरह आम आदमी पार्टी को हिमाचल में लोग बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

मौजूदा समय में प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गरीबों की टेंशन रहती है। इसलिए उन्होंने टेंशन वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता फिर पार्टी को सत्ता में लाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में पूरी तरह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बनीखेत में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रैली भी निकाली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed