फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam asked this question to nine-year-old arunoday sharma who won lakhs in KBC show

शिमला: केबीसी में लाखों जीतने वाले नौ साल के अरुणोदय शर्मा से सीएम जयराम ने पूछा ये सवाल

Wed, 01 Dec 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 07:35 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला के नौ साल के अरुणोदय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्हें अपने हाथ से मिठाई खिलाई। अरुणोदय शर्मा अपने पिता जगदीश शर्मा और माता ममता पाल के साथ सीएम जयराम ठाकुर से मिले।

विज्ञापन
CM Jairam asked this question to nine-year-old arunoday sharma who won lakhs in KBC show
अरुणोदय ने सीएम जयराम को पने हाथ से मिठाई खिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केबीसी के शो में धमाल मचाने वाले हिमाचल प्रदेश के शिमला के नौ साल के अरुणोदय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्हें अपने हाथ से मिठाई खिलाई। अरुणोदय ने सीएम को बताया कि वह वहां पर पहाड़ी नाटी पर भी नाचा। अरुणोदय शर्मा अपने पिता जगदीश शर्मा और माता ममता पाल के साथ सीएम जयराम ठाकुर से मिले। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने उन्हें पूछा कि वहां कैसा रहा। इस पर अरुणोदय बोले कि जब चयन हुआ तो अंदर से खुशी हुई। वह पहाड़ी नाटी पर नाचे और हिमाचल के बारे में काफी बातें कीं। अमिताभ बच्चन से मिलना हुआ। यह बहुत अच्छा लगा। सीएम ने जब पूछा कि आगे कहां तक पहुंचे। इस पर अरुणोदय बोला कि उसने काफी सारी बातें कीं।

विज्ञापन


12 लाख 50 हजार रुपये जीते। सीएम ने जब पूछा कि इतने सारे पैसे का वह क्या करेंगे तो उन्होंने बताया कि ये पैसे उन्हें 18 साल की उम्र में मिलेंगे। तब तक वह सोच ही लेंगे। अरुणोदय के पिता जिला कोषाधिकारी जगदीश शर्मा ने भी सीएम को बताया कि यह पैसे उसे 18 साल बाद ही मिलेंगे। तब तक उसके नाम से सुरक्षित रहेंगे। अरुणोदय ने बताया कि उसने 12 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। शिमला में वह सेंट एड्वर्ड्स स्कूल में पढ़ते हैं। अरुणोदय ने सीएम जयराम ठाकुर के पांच छुए। जब सीएम ने पूछा कि क्या पढ़ाई बहुत करते हो, तो वह बोला कि बहुत पढ़ाई नहीं, वह सामान्य अध्ययन ही करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed