फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cloudburst in Kinnaur rain in shimla himachal pradesh

किन्नौर में बादल फटने से एनएच और सेना के हेलीपैड पर देर रात आया मलबा, बगीचे तबाह

Wed, 05 Aug 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Cloudburst in Kinnaur rain in shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले में चोलिंग के समीप मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे एनएच-5 और चोलिंग में सेना के हेलीपैड पर मलबा भर गया। एनएच पर करीब नौ घंटे तक यातायात ठप रहा। उधर शिमला शहर के भट्ठाकुफर वार्ड में ढली टनल के समीप मंगलवार देर रात पहाड़ दरकने से कई गाड़ियां मलबे में दब गई। इनमें दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो अन्य को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन




बुधवार को धर्मशाला, शिमला और मनाली समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई, रोहतांग और बारालाचा दर्रे पर हिमपात हुआ। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को किन्नौर के चोलिंग में जोरदार बारिश के दौरान बादल फटने से बाढ़ आ गई। इससे चोलिंग हेलीपैड और एनएच-5 के अलावा लोगों के खेतों और सेब बगीचों में मलबा भर गया। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि हालांकि किसी की निजी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं ठप पड़े एनएच को सुचारु करने के लिए एनएच प्राधिकरण बुधवार सुबह से ही जुट गया। प्राधिकरण ने मार्ग बहाल करने के लिए एक दर्जन मजदूर और दो मशीनें लगा रखी थीं। एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने कहा कि बाढ़ के कारण एनएच के तीन किलोमीटर हिस्से तक मलबा भरा था, जिसके चलते मार्ग बहाल करने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच बहाल होते ही बसों की आवाजाही शुरू हो गई। उधर मंगलवार रात से रोहतांग, बारालाचा तथा कुंजम दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू-मनाली, मनाली-लेह मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। मंडी जिले की कई पंचायतों में बुधवार दोपहर को तेज बारिश और तूफान से मक्की की फसल ढह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed