{"_id":"669c97acea52c4363402e5eb","slug":"cloud-burst-in-sirmaur-a-person-was-swept-away-due-to-changing-flow-of-drain-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cloud Burst In Sirmaur: सिरमौर में बादल फटा, नाले का बहाव बदलता व्यक्ति बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cloud Burst In Sirmaur: सिरमौर में बादल फटा, नाले का बहाव बदलता व्यक्ति बहा
Sun, 21 Jul 2024 10:41 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:41 AM IST
सार
सिरमौर में शुक्रवार रात बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में एक व्यक्ति की बह जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की सहायता से शनिवार को शव को टौंस नदी से तलाश कर लिया।
विज्ञापन
सिरमौर में बादल फटने से नुकसान (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर जिले के आंजभोज की टोरू डांडा आंज पंचायत में शुक्रवार रात बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में एक व्यक्ति की बह जाने से मौत हो गई। अमान सिंह (48) पुत्र तेलू राम का शव टौंस नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि अमान सिंह का घर ऊंचाई पर है और नीचे गांव में उन्होंने पशुशाला बनाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 10:30 बजे वह बेटी ग्रेसी चौहान के साथ यह देखने के लिए पशुशाला पहुंचे कि कहीं बाढ़ का पानी उनकी पशुशाला की तरफ तो नहीं आया है। जब वहां पहुंचे तो पाया कि पशुशाला के साथ ही नाले के पानी का बहाव है। इसके बाद पिता और बेटी पानी का बहाव दूसरी तरफ करने लगे। तभी अचानक बहाव काफी तेज हो गया जिस कारण पिता ने बेटी को बाहर की तरफ धक्का देकर बचा लिया, लेकिन वह खुद पानी के बहाव में बह गए। बेटी ने ही सबको पिता के बह जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की सहायता से शनिवार को शव को टौंस नदी से तलाश कर लिया। पांवटा के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा भी मौके पर पहुंचे थे। अमान अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी शांति, पुत्र प्रियांशु और पुत्री ग्रेसी को छोड़ गए।
विज्ञापन