फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cloud burst causes devastation in Himachal and Uttarakhand, 22 dead...54 missing

कुदरत का कहर : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, 22 लोगों की मौत... 54 लापता

Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
सार

हिमाचल में कम से कम छह जगह बादल फटने की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 अन्य लापता हैं। वहीं उत्तराखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार को 16 लोगों की मौत हो गई, इनमें हरिद्वार में छह, देहरादून में दो और चमोली में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
Cloud burst causes devastation in Himachal and Uttarakhand, 22 dead...54 missing
उत्तराखंड में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। हिमाचल में कम से कम छह जगह बादल फटने की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 अन्य लापता हैं। वहीं उत्तराखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार को 16 लोगों की मौत हो गई, इनमें हरिद्वार में छह, देहरादून में दो और चमोली में एक व्यक्ति की मौत हुई है। टिहरी में परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। राज्य में पांच लोग लापता हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग बह जाने से प्रशासन ने यात्रा फिलहाल रोक दी है।

विज्ञापन


हिमाचल के कुल्लू जिले में नैन सरोवर, भीमडवारी, मलाणा, मंडी जिले के राजवन, चंबा में राजनगर और लाहौल के जाहलमा में बादल फटने की घटनाएं हुईं। कुल्लू के निरमंड में रात 12 बजे नैन सरोवर और भीमडवारी में एकसाथ बादल फटे। इसका पानी बागीपुल, समेज और गानवी की तरफ आया जिससे 30 किमी नीचे तक तबाही मच गई। शिमला-कुल्लू की सीमा पर समेज में खड्ड में आई बाढ़ में 30 मकान बह गए। यहां छह बच्चों समेत 36 लोग लापता हैं। एक स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और दो बिजली प्रोजेक्ट ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन


हिमाचल में सात घंटे में सामान्य से 305 मिलीमीटर ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे दो एनएच समेत 445 सड़कें बंद हैं और सात पुल बह गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और सतलुज व ब्यास नदियों का जलस्तर खतरे के करीब पहुंचने लगा है। श्रीखंड महादेव मार्ग पर भीमडवारी में करीब 250 लोग फंसे हैं। रामपुर में गानवी खड्ड में आई बाढ़ में पांच घर, तीन गाड़ियां और एक पुल बह गया। शिमला में कई जगह भूस्खलन हुआ।  वहीं, उत्तराखंड में गौरीकुंड-केदारनाथ ट्रेक मार्ग पर भीमबली से आगे 20-25 मीटर हिस्सा बह गया है, जिससे यात्रा को रोक दिया गया। वहां फंसे 1,525 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। ब्यूरो >> हो गया था अनहोनी का अंदेशा : पेज 14
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी रखे हैं नजर...
हिमाचल में किसी भी आपात स्थिति पर वायुसेना को तैयार रहने को कहा गया है। स्थिति व राहत कार्य पर पीएम मोदी खुद नजर रखे हुए हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की। शाह ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।


हर तरफ बारिश का कहर

  • दिल्ली : करंट लगने से 12 वर्षीय लड़के और 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सब्जी मंडी इलाके में एक की मौत और तीन घायल
  • बिहार : बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। गया में पांच, जहानाबाद में तीन, रोहतास व नालंदा में दो-दो लोगों की मौत
  • झारखंड : लातेहर जिले में देवघर से लौट रहे कांवड़ियों की गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई, दो नाबालिगों समेत पांच कावंड़ियों की मौत हो गई
  • राजस्थान : जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह घर के बेसमेंट में भरे बारिश के पानी में फंसकर छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। झालावाड़ में कालीसिंध नदी में बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed