{"_id":"573f32c54f1c1b0775ac6f90","slug":"cloud-brust-at-sunni-punjab-tourist-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल फटने से बहे पंजाब के एक और सैलानी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से बहे पंजाब के एक और सैलानी का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
शिमला के सुन्नी के लोटी नाले में बहे एक और पर्यटक का शव मिल गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के सुन्नी के लोटी नाले में बहे एक और पर्यटक का शव मिल गया है। अमनप्रीत सिंह (नवाशंहर, पंजाब) का शव सतलुज नदी के किनारे कालीघाट के पास मिला। इससे पहले वीरवार को यहां एक गाइड का शव भी मिल चुका है।
विज्ञापन
तीन सैलानी अभी भी लापता हैं, इनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को अमनप्रीत सिंह का शव रिवर राफ्टर लीला दास ने देखा। लीला दास ने शव को देखते ही सुन्नी पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
रिवर राफ्टरों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी अस्पताल ले गए। पुलिस ने अमनप्रीत सिंह और नवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि सतलुज से एक सैलानी का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसकी पहचान भी हो गई है। लापता सैलानियों की तलाश जारी है। डीसी ने कहा कि सैलानी के परिजनों को मदद के तौर पर 50 हजार की फौरी राहत दी गई है।इससे पहले जिला प्रशासन ने नदी में बहे पांचों शवों की तलाश के लिए भटिंडा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था।
हालांकि, एनडीआरएफ की टीम ने शवों को खोजने में हाथ खड़े कर दिए थे। टीम का कहना था कि सतलुज नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में शव तलाश करना मुश्किल है। 11 मई को दोपहर ढाई बजे सुन्नी के लोटी में बादल फटने से चेबड़ी, लोटी, मुंगणा और लुणसू में भारी तबाही मची थी। हादसे में पांच सैलानी लापता हो गए थे। दो के शव बरामद हो चुके हैं।