फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cloud brust at himachal

हिमाचल में बादल फटा, कार समेत चार बहे

Fri, 08 Aug 2014 11:56 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
cloud brust at himachal

हिमाचल में मौसम लगातार कहर बरपा रहा है। बुधवार देर रात सिरमौर के रुखड़ी में बादल फटने से कार समेत चार लोग बह गए हैं। पांवटा- नाहन हाईवे से बही कार और लोगों का अभी तक कोई अता पता नहीं है।

विज्ञापन


इसके अलावा कई घर एवं गौशालाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। उधर, मंडी में चलती बस पर अचानक चट्टान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

वहीं, बिलासपुर में हाईवे पर मलबा आने के कारण 7 घंटे तक हजारों यात्री फंसे रहे। बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में छोटी बड़ी दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
विज्ञापन

देर रात फटा बादल

cloud brust at himachal

जिला सिरमौर के नाहन से करीब 18 किलोमीटर रुखड़ी में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में पांवटा-नाहन हाइवे से बुधवार रात को एक कार समेत चार लोग बह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे आई बाढ़ में एक कार काफी दूर तक बहती देखी गई। बाद में ये दलदल में समा गई। शाम चार बजे तक कार के व्हील कवर, बैक लाइट और अन्य कलपुर्जे मिले हैं। कार किसकी है और बहने वाले कौन हैं, इसका भी कोई पता नहीं है।

मूसलाधार वर्षा और बाढ़ से करीब 7 किलोमीटर के क्षेत्र बनकला एवं रुखड़ी में एक दर्जन से अधिक घरों में मलबा घुस गया। कुछ मकान ध्वस्त हो गए हैं। लोगों ने भागकर जान बचाई। एडीसी सिरमौर मनमोहन शर्मा का कहना है कि कार समेत कुछ लोगों के बहने की आशंका है।

फिर भारी बारिश की चेतावनी

cloud brust at himachal
हिमाचल में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। पंद्रह अगस्त तक प्रदेश में बारिश जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आठ अगस्त को भी राज्य के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि शुक्रवार को एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed