फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   clothes, notebook and stationery items will also be available in rashan depots in himachal

हिमाचल के डिपुओं में अब कपड़ा, कॉपी और स्टेशनरी का सामान भी मिलेगा

Sun, 13 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
clothes, notebook and stationery items will also be available in rashan depots in himachal
स्टेशनरी-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी राशन डिपुओं में अब राशन के अलावा कपड़ा, कॉपी, साबुन और स्टेशनरी का सामान भी मिलेगा। इन पर सब्सिडी नहीं होगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एक दशक पहले भी डिपुओं में बिना सब्सिडी के सामान मिलता था। फिर इसे बंद कर दिया था। अब इस योजना को फिर से लागू किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम की मानें तो बाजार मूल्य की अपेक्षा लोगों को सस्ता सामान मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी से जो रेट मिलेगा, उसमें थोड़ा मार्जन रखकर लोगों को सामान दिया जाएगा। राशनकार्ड उपभोक्ता सस्ते राशन के लिए डिपो में आते ही हैं, ऐसे में उन्हें नॉन सब्सिडाइज सामान भी मिलेगा। इससे खाद्य आपूर्ति निगम की आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं लोगों को भी सस्ता सामान उपलब्ध होगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रदेश के डिपुओं में बिना सब्सिडी के भी सामान दिया जाएगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जल्द योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed