फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cleanliness campaign launched in Law University

Shimla News: विधि विवि में चलाया सफाई अभियान

Wed, 02 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in Law University
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) ने बुधवार को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस 2024 मनाया। इसमें विवि के कार्यवाहक कुलपति डाॅ. चंचल कुमार सिंह की अगुवाई में विवि परिसर की सफाई की गई। इस दौरान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बढ़ाने के लिए कई पहल की गई, इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। कुलपति ने कहा कि स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता रखनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन



गांधी जयंती पर संवारा एचपीयू परिसर
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में गांधी जयंती पर विवि परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए इस सफाई अभियान में नोडल अधिकारी डाॅ. संग्राम सिंह ने मुख्यातिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा और विशेष अतिथि प्रो. आरएल जिंटा का स्वागत किया। प्रो. ममता मोक्टा ने कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। परिसर में चलाए सफाई अभियान में 50 छात्र-छात्राओं और सुलभ इंटरनेशनल के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र ठाकुर, डाॅ. शमशेर राठौर, डाॅ. उषा रानी और डाॅ. लेख राज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article