फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clean chit to officers in phone tapping case shimla himachal pradesh

फोन टेपिंग मामला: आरोपी अफसरों को क्लीन चिट देने की तैयारी

Wed, 29 May 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
clean chit to officers in phone tapping case shimla himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

रिटायर्ड डीजीपी आईडी भंडारी की ओर से फोन टेपिंग के फर्जी मामले में फंसाए जाने की शिकायत पर आधा दर्जन आरोपी अफसरों को विजिलेंस क्लीन चिट देने की तैयारी में है। भंडारी की शिकायत पर पुलिस के अलावा विजिलेंस भी जांच कर रही है। इस जांच में विजिलेंस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है। माना जा रहा है कि भंडारी की शिकायत पर जांच के दायरे में आए सभी अधिकारियों को जल्द ही क्लीन चिट मिल सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, वीरभद्र सरकार के दौरान तत्कालीन डीजी आईडी भंडारी पर फोन टेपिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भंडारी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। कोर्ट ने आरोपों को खारिज करते हुए एफआईआर निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद भंडारी ने ज्यादती करने वाले कथित अधिकारियों को सजा दिलाने के लिए कवायद शुरू की। इसके तहत उन्होंने पुलिस में उस समय के सीआईडी व जिला शिमला के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। लेकिन इसके बाद भंडारी ने कोर्ट का सहारा लेते हुए छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। साथ ही शिकायत की एक प्रति विजिलेंस को भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच तो अभी चल रही है लेकिन सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस जांच लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें सामने आया है कि भंडारी के खिलाफ की गई कार्रवाई सरकार के फैसले और आदेश के बाद की गई थी। ऐसे में अधिकारियों की कोई गलती नहीं है। इसी को आधार बनाते हुए विजिलेंस अब मामले में आरोपी अफसरों को क्लीन चिट देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed