फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Classes will be held offline in NIT from March 15

हमीरपुर: एनआईटी में 15 मार्च से ऑफलाइन लगेंगी कक्षाएं

Tue, 01 Mar 2022 04:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 04:39 PM IST
सार

कोरोना के मामलों में कमी के बाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सभी एनआईटी में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। एनआईटी ने ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Classes will be held offline in NIT from March 15
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में स्नातकोत्तर के साथ अब स्नातक प्रोग्राम की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना के मामलों में कमी के बाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सभी एनआईटी में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। एनआईटी ने ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। बीटेक इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और तीसरे वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। दूसरे वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं 21 मार्च से और चौथे वर्ष की कक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। जबकि बीटेक, बी-आर्क और दोहरी डिग्री प्रथम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होंगी।

विज्ञापन


पीएचडी, एमटेक, एम-आर्क, एमबीए और एमएससी समेत स्नातकोत्तर डिग्री कोर्सों की ऑफलाइन कक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो गई हैं। इससे पूर्व जनवरी माह में एनआईटी ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया था, लेकिन उस दौरान ओमिक्रॉन की लहर चरम पर थी। देशभर के विभिन्न कोनों से जब विद्यार्थी हवाई मार्ग, ट्रेनों और बसों से एनआईटी पहुंचे तो कोरोना संक्रमण ने पांव पसार लिए। उस दौरान एनआईटी में 200 से अधिक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकले। जिसके चलते संस्थान ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला पलट दिया और सभी विद्यार्थियों को उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन


अब एक बार फिर से संस्थान में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यूजी और पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एनआईटी गेट पर प्रवेश के दौरान वैक्सीनेशन की प्रति दिखानी होगी। इसके साथ ही 96 घंटे पहले की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखानी होगी। उधर, एनआईटी निदेशक प्रो. सूर्यवंशी ने कहा कि संस्थान ने पीएचडी और पीजी की ऑफलाइन कक्षाएं 28 फरवरी से विद्यार्थियों को बुलाया है।। यूजी की कक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed