{"_id":"66212116786544a1210a905d","slug":"classes-of-class-1-and-class-2-started-in-government-schools-shimla-news-c-19-sml1001-337058-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सरकारी स्कूलों में जमा एक \nऔर जमा दो की कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सरकारी स्कूलों में जमा एक और जमा दो की कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल में रिकॉर्ड 900 छात्राओं ने लिया प्रवेश, पहले दिन 70 फीसदी रही हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में वीरवार से ग्यारहवीं और बारहवीं की नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन शहर के स्कूलों में 60 से 70 फीसदी के करीब विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे।
शहर के सभी स्कूलों में एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में एक अप्रैल से 16 अप्रैल तक 900 छात्राओं ने प्रवेश लिया। वीरवार को भी स्कूल में शाम तक छात्राओं की प्रवेश लेने की प्रक्रिया जारी रही। शिक्षकों ने बताया कि पहले दिन सभी छात्राएं उत्साह के साथ स्कूल पहुंचीं। इस दौरान पोर्टमोर स्कूल में छात्राओं की संख्या 70 फीसदी रही। इसमें ज्यादातर होस्टलों की छात्राएं अनुपस्थित रहीं। संजौली स्कूल की प्रधानाचार्य नीना मेहता ने बताया कि पहले दिन दोनों कक्षाओं 40 से 50 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। बताया कि कक्षाएं शुरू होने के बाद भी प्रवेश लेने कि प्रक्रिया लेट फीस के साथ जारी रहेगी।