फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CK Naidu Cricket Trophy: Anuj and Sarvesh scored centuries, Haryana scored 386 runs in the first innings

सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी: अनुज और सर्वेश ने लगाए शतक, पहली पारी में हरियाणा ने बनाए 386 रन

Tue, 14 Feb 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 06:57 PM IST
सार

 हिमाचल और हरियाणा के बीच चल रहे कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन हिमाचल की टीम ने 98 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन हरियाणा की टीम 386 रन पर आउट हो गई। 

विज्ञापन
CK Naidu Cricket Trophy: Anuj and Sarvesh scored centuries, Haryana scored 386 runs in the first innings
सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी - फोटो : संवाद

विस्तार

 लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और हरियाणा के बीच चल रहे कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन हिमाचल की टीम ने 98 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन हरियाणा की टीम 386 रन पर आउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल की टीम ने एक विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन हरियाणा की टीम ने 221 रन से आगे खेलना शुरू किया। हरियाणा की ओर से सर्वेश रोहिल्ला और अनुज ठकराल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाए।

विज्ञापन


सर्वेश ने 115 और अनुज ने 126 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अरुण ने 11 और निखिल ने पांच रन बनाए। हिमाचल की ओर से प्रशांत बख्शी और दिवेश शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। एस जम्वाल और मुकुल नेगी ने दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में हिमाचल की ओर से वैभव केवल 10 रन बनाकर अनुज ठकराल का शिकार बने। इनेश महाजन ने शानदार अर्धशतक बनाया। इनेश महाजन 53 और आर्यवर्त शर्मा 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed