फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civil supplies department himachal pradesh govt public distribution system

राशन डिपो से ली मसूर दाल वापस कर सकेंगे लोग

Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
civil supplies department himachal pradesh govt public distribution system
सरकार ने राशन डिपो से ली मसूर दाल के पैकेट में चूहा निकलने के मामले में संज्ञान लिया है।

राशन डिपो से ली मसूर दाल के पैकेट में चूहा निकलने के मामले में सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने मामले को गंभीर माना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह सप्लाई गई है तो वे दाल को वापस कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस मामले पर विधायक राजीव सहजल ने सदन में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का हवाला दिया। कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। धर्मपुर के पास कंडा डिपो के अलावा मसूर दाल की यह सप्लाई अन्य डिपो में भी गई होगी। ऐसे में सरकार को तुरंत यह सप्लाई रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच 16 मार्च को राज्य खाद्य आपूर्ति निगम सीमित के क्षेत्रीय प्रबंधक से करवाई है। सीमा भारद्वाज नाम की उपभोक्ता को कंडा कृषि सेवा सहकारी सभा धर्मपुर से 10 मार्च को 1 किलो दाल मसूर का पैकेट दिया गया था। उक्त उचित मूल्य की दुकान को यह दाल निगम के थोक गोदाम धर्मपुर से बीते 20 फरवरी को जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच निरीक्षक खाद्य नागरिक उपभोक्ता मामले धर्मपुर से कराई गई। जांच में सीलबंद पैकेट में मरा हुआ चूहा पाया गया है। यह पैकेट जिला नियंत्रक, सोलन की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय को भेजा गया है। प्रयोगशाला में विश्लेषण के दौरान ये सैंपल मानव सेवन के लिए अयोग्य पाया गया।

इस बारे में आवश्यक रिपोर्ट खाद्य आपूर्ति निगम सीमित को भेजी गई। इस दाल की आपूर्ति मै. जिंदल सुपर दाल मिल दिल्ली द्वारा निगम के थोक गोदाम धर्मपुर को की गई है। कहा कि मामला गंभीर है। इस पर कार्रवाई होगी। सुपर दाल मिल दिल्ली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


कहा कि इस कंसाइंमेंट से संबंधित बिना बिक्री हुई मात्रा को उचित मूल्य की दुकानों को जारी न किए जाने के निर्देश दिए हैं। यदि उचित मूल्य की दुकानों पर इस कंसाइंमेंट में से जारी की गई मात्रा में से यदि कोई स्टॉक उनके पास बिना बिक्रे पड़ा है तो उसे तुरंत वापस करने को कहा है। मामले में आपूर्तिकर्ता से निविदा की शर्तोें के मुताबिक 20 प्रतिशत राशि की काटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed