फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City hospitals will remain open tomorrow, treatment will be done in OPD

Shimla News: शहर के अस्पताल कल खुले रहेंगे, ओपीडी में होगा उपचार

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
City hospitals will remain open tomorrow, treatment will be done in OPD
तीन छुट्टियां लगातार आने के कारण मरीजों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने लिया फैसला,
विज्ञापन

डीडीयू, आईजीएमसी और चमियाना में खुली रहेंगी ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला के तहत आने वाले सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों के कार्यालयों में महाअष्टमी के अवसर पर सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा लेकिन शहर के अस्पताल खुले रहेंगे। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है।

प्रदेशभर से उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को लगातार तीन दिन ओपीडी बंद रहने से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। रविवार और मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अस्पतालों में लगातार तीन दिन तक स्वास्थ्य सेवाओं को केवल आपातकालीन सेवाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता। ऐसे में सोमवार को स्थानीय अवकाश होने के बावजूद अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी। प्रशासन की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। अस्पतालों की लैब में टेस्ट और वार्डों में अन्य सेवाएं भी सुचारु रूप से जारी रहेंगी। सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल चमियाना के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि अस्पताल में वेबसाइट पर उपलब्ध ओपीडी शेड्यूल के अनुसार सोमवार को चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और मरीजों का उपचार करेंगे। इस दौरान लैब में टेस्ट भी किए जाएंगे। वहीं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) के एमएस डॉ. लोकेंद्र शर्मा की ओर से स्टाफ के लिए जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि लगातार तीन दिन तक आपातकालीन सेवाओं की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए अस्पताल को बंद नहीं रखा जा सकता। इसलिए सोमवार को अस्पताल खुला रहेगा और सभी ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे। उन्होंने सभी चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ को 19 अक्तूबर को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने भी पुष्टि की कि सोमवार को अस्पताल की ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) और कैंसर अस्पताल में भी सोमवार को ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी। सभी विभागों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article