{"_id":"5d384af98ebc3e6cbb2a59bd","slug":"city-council-solan-to-be-upgraded-to-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद सोलन को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जाए, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद सोलन को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जाए, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Wed, 24 Jul 2019 05:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शिमला के बाद सोलन शहर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने की दृष्टि से नगर परिषद सोलन को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सोलन नगर निगम संघर्ष समिति के संयोजक कुल राकेश पंत, समिति के अध्यक्ष धर्म चंद गुलेरिया, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
विज्ञापन