फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CITU strat abihyan for farmer

किसानों की मांगों के लिए सीटू ने चलाया अभियान

Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
CITU strat abihyan for farmer
CITU strat abihyan for farmer
नौ अगस्त को जगह-जगह होंगे प्रदर्शन, मजदूर विरोधी निर्णय ले रही सरकार : डोगरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीटू की जिला कमेटी शिमला की बैठक कैथू में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने की। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा और महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि मजदूरों तथा किसानों की मांगों को लेकर आठ अगस्त तक प्रदेश व्यापी अभियान चलेगा। इसके बाद 9 अगस्त को भारत छोड़ों दिवस पर मजदूर और किसान प्रदर्शन करेंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। मिड डे मील वर्कर्स के वेतन में एक साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है। आंगनबाड़ी कर्मियों को आधा वेतन दिया जा रहा है। बैठक में मजदूरों की छंटनी, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड और सामाजिक सुरक्षा खत्म होने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इस अवसर पर सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, कुलदीप डोगरा, अजय दुलटा, रमाकांत मिश्रा, बाबू राम, बालक राम, हिमी देवी, विनोद बिरसांटा, किशोरी ढटवालिया, दलीप सिंह, वीरेंद्र लाल, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, नरेंद्र देष्टा, नोख राम, सीता राम, सुनील मेहता, मदन लाल, शालू राणा, रिंकू राम, रीना, रवि और शांति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed