{"_id":"62014ad0cef7013a635f9beb","slug":"cisce-results-himachal-students-dominated-in-the-10th-and-12th-examination-results-appreciated-the-new-formula-of-the-question-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Results: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में छाए शिमला के विद्यार्थी, प्रश्नपत्र के नए फार्मूले को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Results: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में छाए शिमला के विद्यार्थी, प्रश्नपत्र के नए फार्मूले को सराहा
Mon, 07 Feb 2022 10:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:07 PM IST
सार
ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने बताया कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 72 फीसदी रहा। शिमला पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रतिंद्र सिंह सिंह और प्रधानाचार्य साधना चौहान ने बताया कि परिणाम 100 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
आईसीएसई की (दसवीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा में छाए शिमला के विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीएसई की (दसवीं) और आईएससी (12वीं) की फर्स्ट टर्म की परीक्षाओं के सोमवार को घोषित नतीजों से बोर्ड परीक्षार्थी गदगद हैं। क्यूएमसी प्रश्नपत्र के आधार पर आयोजित 40 अंकों की परीक्षाओं के नतीजे को लेकर विद्यार्थी और उनके अभिभावक संतुष्ट हैं। विद्यार्थियों ने नतीजे आने पर खुशी जाहिर की और कहा कि जिस हिसाब से तैयारी की थी उसके मुताबिक ही अंक आए हैं।
विज्ञापन
अब वह परीक्षा परिणाम की चिंता छोड़ कर अगली परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने बताया कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 72 फीसदी रहा। शिमला पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रतिंद्र सिंह सिंह और प्रधानाचार्य साधना चौहान ने बताया कि परिणाम 100 फीसदी रहा है। ऑकलैंड हाउस ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल जॉन ने कहा कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने फर्स्ट टर्म में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
94 फीसदी अंक आए : शार्दुल
ऑकलैंड हाउस ब्वॉयज स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र शार्दुल सिंह राठौर ने कहा कि उनके फर्स्ट टर्म में 94 फीसदी अंक आए हैं। सोशल मीडिया पर जारी आंसर की के अनुसार इसका आंकलन कर लिया था। मूल्यांकन उसके अनुसार ही हुआ है।
विज्ञापन
देरी से आया परिणाम : आदित्य
ऑकलैंड हाउस स्कूल ब्वॉयज के आदित्य ने इस परीक्षा में 94 फीसदी अंक लिए हैं। बताया कि 40 अंक की आधे पाठ्यक्रम में से हुई यह परीक्षा उनके लिए अच्छी रही। नतीजे भले ही देरी से आए लेकिन इससे संतुष्ट हैं।
पसंद आया यह नया फार्मूला : मन्नत
शेलेड स्कूल की 10वीं की छात्रा मन्नत ने कहा कि आईसीएससी की फर्स्ट टर्म परीक्षा में उनके 85 फीसदी अंक आए हैं। परीक्षा का नया फार्मूला सही है। यह पहला अनुभव था। अब दूसरी परीक्षा में और मेहनत करेंगे।
हर्षिता ने हासिल किए 95 फीसदी अंक
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल की नॉन मेडिकल की छात्रा हर्षिता ने 95 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। हर्षिता ने कहा कि पैटर्न अच्छा रहा। कामर्स की छात्रा साक्षी ने कहा कि उनके फर्स्ट टर्म में 93 फीसदी अंक आए हैं। आर्टस की छात्रा गरिमा ने बताया कि उनके 93 फीसदी अंक आए हैं। पहली बार इस तरह का प्रयोग हुआ था हमारे लिए नया था इसलिए जो अंक आए हैं उससे मैं संतुष्ट हूं।