{"_id":"62e0a926866b987ec30a8d8c","slug":"circular-road-of-shimla-city-restored-movement-of-both-vehicles-started-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला शहर का सर्कुलर रोड बहाल, रोड पर दोनों और वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला शहर का सर्कुलर रोड बहाल, रोड पर दोनों और वाहनों की आवाजाही शुरू
Thu, 28 Jul 2022 02:19 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:19 PM IST
सार
डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार रात सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। बुधवार सुबह सड़क खुलने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्कुलर रोड पर होटल महामाया के पास मंगलवार शाम भूस्खलन के खतरे के चलते बंद की गई सड़क बुधवार सुबह चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी गई। हालांकि दिनभर पहाड़ी से पत्थर गिरने से खतरा बना रहा।
विज्ञापन
घटना स्थल पर बार-बार ट्रैफिक वन-वे होता रहा। बारिश का पानी पहाड़ी में रिसने से डंगा एकाएक न गिरे इसके लिए पूरे दिन तिरपाल से ढक कर रखा गया। एहतियात तौर पर डंगे पर लगी रेलिंग को एक-एक कर हटाया गया। भूस्खलन के चलते आरसीसी का डंगा सड़क की ओर धंस गया है।
विज्ञापन
सड़क पर आई मिट्टी और आरसीसी ब्लॉकों को बुधवार सुबह ही जेसीबी की मदद से हटा दिया था। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार रात सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। बुधवार सुबह सड़क खुलने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन