{"_id":"492f0e603ae702b961e70fafcfb6bcdb","slug":"chopper-facility-for-lahaul-spiti-and-pangi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल, पांगी को इसलिए मिलेगी चॉपर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल, पांगी को इसलिए मिलेगी चॉपर सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने जनजातीय लोगों को शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा की सहूलियत दी है। लाहौल स्पीति व पांगी के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर का प्रावधान किया गया है। सेवा का लाभ लेने के लिए लाहौल व कुल्लू उड़ान समिति कार्यालय में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फिलहाल रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है लेकिन आपात स्थिति व बर्फबारी से दर्रा बंद होते ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक स्थानीय निवासियों के साथ यहां सेवाएं दे रहे गैर जनजातीय कर्मचारियों से 1500 रुपये।
विज्ञापन
लाहौल से बाहर के लिए रेफर मरीजों के लिए 700 रुपये, ढाई से 9 वर्ष के बीच बच्चे के 750 रुपये और अन्य से 7 हजार रुपये प्रति सीट किराया वसूला जाएगा। एकीकृत जनजातीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. मुरारी लाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन