फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'Chitta' (synthetic drug) network operating from Punjab busted; 309 units of the drug seized from a smuggler.

Shimla News: पंजाब से चल रहे चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, तस्कर से 309 नशा पकड़ा

Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
'Chitta' (synthetic drug) network operating from Punjab busted; 309 units of the drug seized from a smuggler.
शिमला में युवक से बरामद सात ग्राम चिट्टे के मामले की जांच में खुलासे के बाद पुलिस ने खरड़ में दबिश देकर की कार्रवाई
विज्ञापन

25 लाख बताई जा रही तस्कर से बरामद नशे की कीमत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के खरड़ निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 309 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 61,900 रुपये नकद राशि बरामद की है। बरामद नशे की सामग्री की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी खरड़ पंजाब का रहने वाला है। पुलिस अब पूरे मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना सदर शिमला के तहत 10 जून को पुलिस ने एक एनडीपीएस अधिनियम का केस दर्ज किया। इसमें पुलिस ने राहुल निवासी धर्मपुर, जिला मंडी के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा और 23 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों, व्हाट्सएप चैट और वित्तीय लेनदेन का गहनता से विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि बरामद चिट्टा की आपूर्ति पंजाब के खरड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने की थी। इसके बाद थाना सदर की टीम ने 13 जून को पंजाब के खरड़ में दबिश देकर आरोपी के ठिकाने से दबिश दी।
विज्ञापन






व्हाट्सएप के जरिये संचालित करता था नेटवर्क
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तस्करी से जुड़े संपर्क और खरीद-फरोख्त के लिए सिर्फ व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार चिट्टे की बिक्री से मिलने वाली रकम को आरोपी सीधे अपने खाते में नहीं मंगवाता था बल्कि दोस्तों और परिवार के सदस्यों के खातों में जमा करवाकर तुरंत नकदी निकाल लेता था। मामले में अभी तक 316 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। इसकी बाजार 25 लाख रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्ष 2026 में ढाई गुना बढ़ी बरामदगी
शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में करीब किलोग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था जबकि वर्ष 2026 में अब तक लगभग 2.5 किलोग्राम चिट्टा बरामद हो चुका है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 157 मामले दर्ज किए गए हैं और 272 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 49 आरोपियों को बैकवर्ड लिंकेज की जांच के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र और केरल सहित विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।




कोट
पुलिस की कार्रवाई केवल नशा बेचने वालों और उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है बल्कि नशे की आपूर्ति करने वाले मूल स्रोतों और संगठित तस्करी नेटवर्कों तक पहुंचकर उन्हें खत्म करने पर केंद्रित है। सप्लाई चेन को ध्वस्त करने की रणनीति के चलते लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सप्लायर को खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। मामले के ह पहलू की जांच की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article