फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chintpurni temple will not open from June 8, guidelines will be released tomorrow on opening of hotel-restaurant

आठ जून से नहीं खुलेगा चिंतपूर्णी मंदिर, होटल खोलने के दिशा-निर्देश इस दिन होंगे जारी

Sat, 06 Jun 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni temple will not open from June 8, guidelines will be released tomorrow on opening of hotel-restaurant
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट आठ जून से भक्तों के लिए नहीं खोले जाएंगे। यह बात मंदिर आयुक्त एवं डीसी ऊना संदीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी आदेशों तक मंदिर नहीं खोले जाएंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने आठ से धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दे दी है। चिंतपूर्णी व्यापार मंडल तथा बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा तथा अधिकांश पुजारियों ने भी प्रशासन के फैसले से सहमति व्यक्त की है। छिंदा ने कहा कि यदि बाहरी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं तो यहां कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। वहीं कांगड़ा और बिलासपुर के उपायुक्तों का कहना है कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन आने पर कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन


वहीं हिमाचल में होटल और रेस्तरां खोलने के लिए सरकार सोमवार को गाइडलाइन जारी करेगी। शनिवार को राज्य सचिवालय में पर्यटन सचिव देवेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों से इस पर चर्चा की। हालांकि प्रदेश के निजी होटल मालिकों और यूनियनों ने सरकार से अभी होटल नहीं खोलने की मांग की है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने आठ जून से देश में होटल खोलने को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed