फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chinkara, crocodile and snake will be seen in Mini Zoo Renukaji

Mini Zoo Renukaji: मिनी जू रेणुकाजी में दिखेंगे चिंकारा, मगरमच्छ और सांप

Wed, 21 Dec 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

प्रदेश के मिनी जू रेणुकाजी में जल्द नई प्रजाति के कुछ अन्य जानवरों को लाया जाएगा। यहां शीघ्र ही चिंकारा (हिरन प्रजाति), मगरमच्छ और कई प्रजाति के सांपों को पर्यटकों के आकर्षण के लिए लाया जाएगा। 

विज्ञापन
Chinkara, crocodile and snake will be seen in Mini Zoo Renukaji
मिनी जू रेणुकाजी में दिखेंगे चिंकारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मिनी जू रेणुकाजी में जल्द नई प्रजाति के कुछ अन्य जानवरों को लाया जाएगा। यहां शीघ्र ही चिंकारा (हिरन प्रजाति), मगरमच्छ और कई प्रजाति के सांपों को पर्यटकों के आकर्षण के लिए लाया जाएगा। दरअसल, मिनी जू रेणुकाजी का स्तरोन्नत करने की योजना है। नई प्रजातियों के जानवरों की संभावनाएं तलाशने के लिए वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी का दौरा किया। साथ ही इन प्रजातियों को रखने के लिए पिंजरों के निर्माण को लेकर भूमि का चयन किया। वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार के नेतृत्व में रेणुकाजी पहुंची टीम ने मिनी जू में लाई जाने वाली नई प्रजातियों की संभावनाओं के साथ-साथ जू का स्तरोन्नत करने के लिए कई भी कई पहलुओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


राजीव ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी के सुधार व स्तरोन्नत को लेकर एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुछेक नई चीजों को शामिल किया जाना है। यहां जानवरों की नई प्रजातियां को स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। इसको एप्रुवल के लिए सीजेडए (केंद्रीय जू प्राधिकरण) को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि रेणुकाजी में टाइगर के जोड़े को लाने के लिए सीजेडए की स्वीकृति मिल गई है। केवल बाडे़ (एन्क्लोजर) के बनने का ही इंतजार है। टेंडर अवार्ड होते ही निर्माण को प्रगति दी जाएगी। मई माह तक यहां टाइगर के जोड़े को भी लाया जाएगा। इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग के मुख्य अरण्यपाल के थुरमूल, कार्यवाहक डीएफओ अनीता भारद्वाज और आरओ नंदलाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिनी जू से हटाई जाएगी लेंटाना, यूपोरेशियम घास
मिनी जू के दौरे पर पहुंची टीम ने यहां फैली लेंटाना और युपोरेशियम घास को उखाड़ने का भी निर्णय लिया। ये दोनों घास पर्यावरण समेत वनस्पति को नुकसान पहुंच रही हैं। इसके साथ साथ जानवरों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed