फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chinese spy also connected to Dalai Lama's city

दलाईलामा की नगरी से भी जुड़े चीनी जासूस के तार

Tue, 25 Aug 2020 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ/धर्मशाला (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ/धर्मशाला (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Chinese spy also connected to Dalai Lama's city
धर्मगुरु दलाईलामा

 दिल्ली में हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथित चीनी जासूस ने अपने तार धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थान मैक्लोडगंज से भी जोड़ रखे थे। चीनी जासूस से पूछताछ के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और कांगड़ा जिला पुलिस ने मैक्लोडगंज और बैजनाथ के बौद्ध मठों में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मैक्लोडगंज में रह रही एक विदेशी महिला के तार दिल्ली में हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथित चीनी जासूस से जुड़े थे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मैक्लोडगंज में रह रही विदेशी महिला के बैंक खातों में हवाला का पैसा ट्रांसफर हुआ है। पुलिस इस विदेशी महिला से गहन पूछताछ कर रही है। विदेशी महिला के जरिये पुलिस अगली कडि़यां जोड़ रही है। बैजनाथ व मंडी के चौंतड़ा पुलिस चौकी की टीम रोजाना बीड़, चौगान व भट्टू बौद्ध में दस्तक देकर पूछताछ में जुटी हुई है। इन स्थानों में गेस्ट हाउस, होटल व अन्य स्थानों पर पूछताछ हो रही है। उधर, डीआईजी संतोष पटियाल और एसएसपी विमुक्त रंजन इस मामले को लेकर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed