फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   China Gucchi spoils the taste of Himachali Gucchi, prices fall by three to four times

Himachal News: चीन की गुच्छी ने हिमाचली गुच्छी का बिगाड़ा जायका, तीन से चार गुना तक गिरे दाम

Fri, 05 Apr 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 11:01 AM IST
सार

ग्रामीणों की आय का जरिया बनने वाली जंगली गुच्छी में काली गुच्छी के दाम छह हजार और सफेद गुच्छी के दाम पांच हजार पहुंच गए हैं। जबकि बीते साल 15 से लेकर 20 हजार रुपये प्रति किलो तक ग्रामीणों को दाम मिले थे। 

विज्ञापन
China Gucchi spoils the taste of Himachali Gucchi, prices fall by three to four times
हिमाचली गुच्छी - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन से आयात होने वाली गुच्छी के चलते जंगली गुच्छी के दाम गिर गए हैं। पॉलीहाउस में गुच्छी तैयार होने से भी जंगली गुच्छी के दामों में असर पड़ने लगा है। इससे ग्रामीणों को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों की आय का जरिया बनने वाली जंगली गुच्छी में काली गुच्छी के दाम छह हजार और सफेद गुच्छी के दाम पांच हजार पहुंच गए हैं। जबकि बीते साल 15 से लेकर 20 हजार रुपये प्रति किलो तक ग्रामीणों को दाम मिले थे। 

विज्ञापन

नाचन और सिराज घाटी में गुच्छी स्थानीय लोगों के लिए आय का अतिरिक्त जरिया है। सुबह होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जंगलों की तरफ कूच कर देते हैं और शाम को गुच्छी एकत्र कर चोखी कमाई करते हैं। इस बार दाम गिरने से ग्रामीणों में मायूसी है। क्षेत्र के जंगल आजकल गुच्छी की फसल से महक उठे हैं। औषधीय गुणों से भरपूर जंगली गुच्छी के दाम में गिरावट का असर ग्रामीणों की आर्थिकी पर पड़ सकता है। 

नाचन और सिराज में गुच्छी एकत्र करने की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। गुच्छी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है और हिमाचल में स्टेट गेस्ट जब भी आते हैं तो उन्हें गुच्छी की सब्जी परोसी जाती है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, संजय, नरेंद्र, उमेश और महेंद्र सिंह ने बताया कि गुच्छी से वे अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के लोग हिमाचल से गुच्छी ले जाते हैं और इसकी सब्जी शौक से खाते हैं। जंगली गुच्छी के दाम गिरने से ग्रामीण बेहद चिंतित हैं। गुच्छी के व्यापारी खीमा राम ने दाम गिरने की पुष्टि की है। 
 

विज्ञापन

कुथाह मेला गुच्छी खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर 
जंजैहली घाटी का ऐतिहासिक कुथाह मेला गुच्छियों की खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर है। मेले में ग्रामीण गुच्छियां एकत्र करके लाते हैं और यहां कई राज्यों से व्यापारी गुच्छियां लेने आते हैं। कुथाह मेले में गुच्छियों का लाखों का व्यापार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed