फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   China-based BRICS Bank stopped money due to technical reasons: Mahendra

चीन स्थित ब्रिक्स बैंक ने तकनीकी कारणों से रोका पैसा: महेंद्र

Thu, 05 Mar 2020 04:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
China-based BRICS Bank stopped money due to technical reasons: Mahendra
- फोटो : अमर उजाला

चीन स्थित ब्रिक्स बैंक ने तकनीकी कारणों से पानी की परियोजनाओं का पैसा रोक दिया है। विधानसभा सदन में यह जानकारी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दी। कहा कि ब्रिक्स का दफ्तर शंघाई में है। वहां 698.93 करोड़ से कुछ भी नहीं दिया गया है। ब्रिक्स से ऋण लिया जाना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने महेंद्र सिंह पर निशाना साधा कि वह ब्रिक्स योजना का ज्यादातर पैसा धर्मपुर और सिराज के लिए ले गए। दूसरी ओर, मंत्री संतुलित विकास की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने पलटवार किया कि जब कांग्रेस के लोग इस ओर थे तो उस वक्त नाबार्ड का पैसा अपने हलके के लिए ले गए थे। उस वक्त अग्निहोत्री अपने यहां पचास करोड़ ले गए थे। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव से इस परियोजना के बारे में बात हुई है। उन्हीं ने परियोजना में तकनीक पेच की बात की है।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के बाद मुकेश ने कहा कि 269.74 करोड़ के इस योजना में जो एडवांस्ड टेंडर लगा गए हैं, उसमें 190 करोड़ मंत्री अपने क्षेत्र धर्मपुर, सीएम जयराम के हलके सिराज और सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल के क्षेत्र में ही खर्च कर रहे हैं। इस पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर ही अपने शासनकाल में भेदभाव के आरोप लगाए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग ने 698.93 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अनुमोदित करके ब्रिक्स के लिए वित्तपोषण को भेजी हैं, मगर अभी पैसा नहीं आया है। यह परियोजनाएं कांग्रेस के वक्त शुरू हुई पर कांग्रेस ने इन पर कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed