फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children and tourists looked happy after seeing the President's residence

Shimla News: राष्ट्रपति निवास देख खुश नजर आए बच्चे-सैलानी

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children and tourists looked happy after seeing the President's residence
उद्यान उत्सव के तीसरे दिन डेढ़ हजार ने सैर
विज्ञापन

20 अप्रैल तक सैलानियों के लिए निशुल्क रहेगा प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास द रीट्रीट में इन दिनों उद्यान उत्सव चल रहा है। इसके चलते शुक्रवार को भवन की खूबसूरती निहारने के लिए स्कूली बच्चे और सैलानी भारी संख्या में पहुंचे। उत्सव के तीसरे दिन करीब डेढ़ हजार सैलानियों ने परिसर की सैर की।
शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से ही ऐतिहासिक भवन के गेट के बाहर सैलानियों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इस दौरान सैलानियों की चहल-पहल से राष्ट्रपति निवास में रौनक लगी रही। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने दूरबीन से पार्वती पर्वत, शाली टिब्बा, श्रीखंड महादेव, रियो पुरगिल (हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी) जैसी खूबसूरत वादियों को निहारा। वहीं सभी सैलानी भी द रीट्रीट के गौरवशाली इतिहास को जानने में खासी रुचि लेते नजर आए। इस दौरान सैलानियों ने 15 से ज्यादा किस्मों के ट्यूलिप, बरगंडी रंग के काॅपर-बीच, बेनजॉइन और तरह-तरह के फूलों के पौधों की सराहना की। इसके अलावा सैलानियों ने परिसर में लगे फूड स्टॉलों पर हिमाचली व्यंजनों का लुत्फ उठाया। 20 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव में अब तक करीब तीन हजार सैलानी परिसर की सैर कर चुके हैं। उद्यान उत्सव खत्म होने तक सैलानियों के लिए निशुल्क प्रवेश रखा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रपति निवास का निर्माण कोटी रियासत के राजा ने वर्ष 1840 में करवाया था। इसके बाद इसे केंद्र सरकार को स्थायी लीज पर सौंपा था। वर्ष 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस ऐतिहासिक भवन को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार राष्ट्रपति निवास आए हैं और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह उद्यान आम जनता के लिए खोला जाना एक सराहनीय कदम है। एक बार यहां आकर बार-बार आने का मन कर रहा है।

-राहुल तिड़के, महाराष्ट्र


सिडनी से यहां घूमने आए हैं। शहरों के शोर से दूर यहां आकर काफी सुकून मिल रहा है। यहां का प्रबंधन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। प्रकृति के नजारों को देखने और राष्ट्रपति निवास भवन का इतिहास जानकर अच्छा लग रहा है।
-ताज करन, पंजाब


राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में आकर फूलों और वादियों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां आकर प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिला है।
-अंजली अरोड़ा, दिल्ली


भवन की वास्तुकला देखकर विदेशों का अनुभव मिल रहा है। इसके साथ यहां लगी दूरबीन से पर्वतीय नजारों को देखकर भी बहुत अच्छा लग रहा है।
-जानवी उपरेती, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article