फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Children and Red Cross volunteers met Chief Minister Sukhwinder Sukhu

Shimla: बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की भेंट

Thu, 08 May 2025 01:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 May 2025 01:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुरुवार को यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट किए। 

विज्ञापन
Children and Red Cross volunteers met Chief Minister Sukhwinder Sukhu
रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की भेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुरुवार को यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया और लोगों से भी इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आह्वान किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानवीय कल्याण के लिए बिना किसी लाभ के सदैव ही सराहनीय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व भर के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों को स्मरण करने एवं उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन


यह स्वयंसेवक आपदा के समय जन सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध करवाने और मुश्किल समय में उम्मीद की नई किरण भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, नगर निगम शिमला के पार्षदगण और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed