फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child Development Project Officer Dance with anganwadi workers in Hamirpur himachal pradesh

आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ नाचते अधिकारी का वीडियो वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म

Sun, 14 Jul 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Child Development Project Officer Dance with anganwadi workers in Hamirpur himachal pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

हमीरपुर जिले में एक अधिकारी का आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सात जून 2019 का बताया जा रहा है। 7 जून को हमीरपुर जिला के एक ब्लॉक में आंगनबाड़ी वर्कर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पोषण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यशाला में किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, एनीमिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान कुछ आंगनबाड़ी वर्कर्स ने नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कर दिया। इस दौरान अधिकारी को भी नाचने के लिए बुलाया गया। अधिकारी ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ नाचने का पूरा आनंद लिया। लेकिन, इसी बीच किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी मिली।

विज्ञापन

जिसके बाद इस वीडिया को लेकर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अधिकारी ने इस मामले में तूल पकड़ता देख गत दिवस सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को अपने कार्यालय में तलब किया। जिस पर कुछ आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि उन्होंने अपनी खुशी से इस वीडिया को बनाया है और इसमें कुछ गलत नहीं। वहीं संबंधित अधिकारी ने कहा कि उन्हें कुछ आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जबरदस्ती बाजू से पकड़ कर नाचने के लिए मजबूर किया।

विभाग के कर्मचारियों में समन्वयक और बेहतर माहौल स्थापित करने के लिए कुछ देर के लिए उन्होंने डांस किया है। जिसमें कुछ भी गलत नहीं। लेकिन, इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना उचित नहीं। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि वीडियो के बारे में सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed