{"_id":"585c0e1f4f1c1b1864e3b9e3","slug":"chief-secretary-v-c-pharka-directions-to-officers-regarding-transfer-of-employees-in-tribal-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्रों में कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्रों में कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव वीसी फारका
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्रों में तीन साल का सामान्य कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों का तबादला न होने पर मुख्य सचिव वीसी फारका ने नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों ने सामान्य कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनका तबादला तत्काल किया जाए।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर तबादला प्रक्रिया में देरी न करने को भी कहा है। ऐसे कर्मचारियों का तबादला संबंधित विभाग के मंत्री की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर किए जाएंगे। निर्देशों में कहा है कि ऐसा देखने में आया है कि जनजातीय क्षेत्रों में तैनाती के बाद नियमानुसार कार्यकाल पूरा करने के बाद भी कर्मचारियों का उनकी पसंद के स्टेशन पर
विज्ञापन
तैनाती नहीं दी जा रही है। यह तब है, जब सरकार ने यह व्यवस्था कर रखी है कि कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी को इच्छा के पांच स्टेशन बताने होंगे, जिनमें से किसी एक स्टेशन पर कर्मचारी को नई तैनाती दी जाएगी। लेकिन सरकार की इस व्यवस्था का विभाग पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन