फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Secretary IAS BK Agarwal statement over officers on deputation

एक्शन मोड में नए मुख्य सचिव, अफसरशाही पर लिया बड़ा फैसला

Wed, 03 Oct 2018 11:38 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary IAS BK Agarwal statement over officers on deputation

नए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने पदभार संभालने के साथ ही अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। सीएस ने साफ किया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों को वापस नहीं बुलाया जाएगा। हिमाचल में अभी जितने भी अधिकारी हैं, वे काबिल हैं।

विज्ञापन


ये अफसर आठ की जगह और चार घंटे और अतिरिक्त काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी 12 घंटे काम करते हैं। कई बाद देर रात तक काम होता है। इसलिए हिमाचल में जितने भी अफसर हैं, उनसे इतना काम करने की उम्मीद तो रखी जा सकती है।

विज्ञापन

Chief Secretary IAS BK Agarwal statement over officers on deputation

प्रदेश में अभी कुछ ऐसे अफसर हैं, जिनके पास बड़े महकमे दिए गए हैं। वहीं, कई अफसरों के पास नाम के ही विभाग हैं। सरकार ऐसे महकमों को बारीकी से देख रही है। इन अफसरों को सरकार की ओर से अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल से करीब डेढ़ दर्जन अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालने के बाद कई अफसरों को बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद चार अफसर हिमाचल आए। अब सरकार का मानना है कि फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए और अफसरों की जरूरत नहीं है। जो हैं, इन्हीं से काम लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed