फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Organizer of All India Congress Seva Dal Lalji Desai pc in shimla

कांग्रेस सेवादल में खत्म होगी ये परंपरा, लालजी देसाई ने दी जानकारी

Sat, 14 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Organizer of All India Congress Seva Dal Lalji Desai pc in shimla

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने शिमला में प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  कांग्रेस सेवादल में सेल्यूट करने और पैर छूने की परंपरा बंद होगी।

विज्ञापन


लालजी देसाई ने प्रेसवार्ता में बताया कि जल्द ही कांग्रेस सेवादल नए रूप में नजर आएगा। लालजी देसाई ने बताया कि बीते कुछ सालों से सेवादल की गतिविधियां कांग्रेस के कार्यक्रम तक ही सीमित कर दी गई थी।
विज्ञापन


अब संगठन झंडा सत्याग्रह फिर से शुरू करेगा। नौ अगस्त को कांग्रेस सेवादल सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगे के साथ फ्लैग मार्च करेगा। इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर 31 अक्तूबर को देश भर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि खून बहा कर राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर आज भी कुछ विभाजन करने वाली ताकते अलग-अलग झंडों के नीचे देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। 

1000 जिलों व बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराएंगे

Chief Organizer of All India Congress Seva Dal Lalji Desai pc in shimla

उन्होंने कहा कि सेवादल हर माह के अंतिम रविवार को 1000 जिलों व बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराएंगे। इसके माध्यम से जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में नेताओं की सिफारिश पर पद नहीं दिया जाएगा।

काम करने वाले को ही पद दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा दल चुनावी राजनीति में कांग्रेस का सहयोग करेगी। सेवादल चुनावी प्रशिक्षण कैंप भी लगाएगा। इसमें पदाधिकारियों व अन्य संगठकों को चुनावों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कांग्रेस सेवादल को चुस्त दुरूस्त करने के लिए आंतरिक प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत नेशनल प्रशिक्षण कैंप शुरू किए जाएंगे। इसके तहत पूर्व की भांति सहयोगी, समर्थ, राष्ट्र जन व तपस्वी जैसे कोर्स करवाए जाएंगे।

कांग्रेस सेवादल चुनावाें में टिकट के लिए कोटे की राजनीति नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस अपने आप को सामाजिक संगठन कह कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है, जबकि वह भाजपा को कंट्रोल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed