फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu said that after disaster tourists are now returning to Shimla Kullu

Winter Carnival: सीएम सुक्खू बोले- आपदा के बाद सरकार हर संभव प्रयास कर रही, पहाड़ों में लौट रहे पर्यटक

Tue, 02 Jan 2024 10:46 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 10:46 AM IST
सार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के बाद मनाली विंटर कार्निवाल शुरू होगा। मैं खुश हूं कि मनाली में पर्यटक लौट रहे हैं। कुल्लू में शुरू होने वाले विंटर कार्निवाल को लेकर सीएम बयान दिया है।

विज्ञापन
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu said that after disaster tourists are now returning to Shimla Kullu
प्रेस वार्ता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिनों के कुल्लू दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद पर्यटक वापस लौट गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मैं खुश हूं कि शिमला विंटर कार्निवाल शुरू हो चुका है। जो चार जनवरी तक जारी रहेगा। आपदा के बाद मनाली विंटर कार्निवाल शुरू होगा। एक बार फिर से हिमाचल की तरफ पर्यटक आ रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ाई को लड़ा है। इस आपदा का प्रदेशवासियों ने सामना किया और अब तंगी के बावजूद इसे बाहर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को कुल्लू के बंदरोल में सब्जी मंडी के उद्घाटन पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि प्रदेश आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है। बावजूद सरकार ने आपदा प्रभावितों की मदद की। कानून बदलकर प्रभावितों को सात लाख रुपये का मुआवजा किया। जबकि आंशिक नुकसान का मुआवजा भी एक लाख तक बढ़ाया गया। कहा कि आपदा के दौरान वह स्वयं तीन दिनों तक रहे और यहां फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया।


कुल्लू में विंटर कार्निवाल की तैयारियां 
राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली को चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। कार्निवल के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए लगभग 170 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि विंटर कार्निवल के दौरान मनाली में चार सेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed