Himachal: देर रात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में दाखिल
आईजीएमसी शिमला के अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। बताया कि कुछ समय तक अभी वह अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पेट दर्द के चलते आईजीएमसी में दाखिल हो गए हैं। बुधवार आधी रात को अचानक उनके पेट में दर्द उठा और उन्हें आईजीएमसी लाया गया। रात करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। उनका उल्ट्रासाउंड टेस्ट कराया गया। जांच में पता चला कि गैस्ट्राइटिस की वजह से उनके पेट में अचानक तेज दर्द उठा। मुख्यमंत्री सुक्खू को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में दाखिल कराया गया है। वीरवार को भी सुक्खू दिनभर चिकित्सकों की निगरानी में रहे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। बताया कि कुछ समय तक अभी वह अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन रहेंगे। वहीं, गुरुवार को मुख्यमंत्री का हाल जानने कई मंत्री अस्पताल पहुंचे।
घबराने वाली बात कोई बात नहीं
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर थे। लिहाजा खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में रूटीन टेस्ट और अन्य जांच चल रही है। चिकित्सकों ने उन्हें एक-दो दिन आराम करने की सलाह दी है। इससे स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा।