{"_id":"5d32c4438ebc3e6d007df89e","slug":"chief-minister-office-angry-by-sending-work-review-on-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य समीक्षा कागज पर भेजने से मुख्यमंत्री कार्यालय नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य समीक्षा कागज पर भेजने से मुख्यमंत्री कार्यालय नाराज
Sat, 20 Jul 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न कार्यों की समीक्षा की कागजी प्रतियां भेजने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यों की मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन निगरानी कर रहा है, उनकी कागजी प्रतियां न भेजी जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि विभाग कागजी प्रतियां भेजकर सिर्फ कागज का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही यह पर्यावरण लिहाज से भी ठीक नहीं है। ऐसे में निर्देश दिए हैं कि इन विषयों से संबंधित कोई भी सूचना कागजी प्रति के रूप में न भेजी जाए।
विज्ञापन
सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री कार्यालय हिम प्रगति, हिम विकास समीक्षा, रोजगार सृजन, ई समाधान, निवेश लक्ष्यों और मुख्यमंत्री की ओर से की जा रही घोषणाओं की ऑनलाइन निगरानी कर रहा है। इसकी सूचनाएं विभिन्न विभागों की ओर से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से लेकर हिम प्रति और ई समाधान पोर्टल पर अपडेट भी की जा रही हैं। बावजूद इन विषयों से संबंधित सूचनाओं की हार्ड (कागजी) कॉपी कई विभाग लगातार भेज रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने निर्देश जारी कर इस प्रवृत्ति पर नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि विभागों की इस प्रवृत्ति की वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय में बेवजह कागज का ढेर लग रहा है, जबकि सूचनाओं की निगरानी ऑनलाइन हो रही है।
ऐसे में सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में इन विषयों से संबंधित कोई भी सूचना पेपर पर न भेजी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि इन विषयों से संबंधित सूचनाओं को हिम प्रगति और ई समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन ही अपडेट करें ताकि उनकी नियमित समीक्षा हो सके।