{"_id":"6214bea6429a117a2d210fd7","slug":"chief-minister-jairam-thakur-returned-with-health-benefits-from-aiims-received-a-warm-welcome-at-anodal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन सीएम जयराम को एम्स से मिली छुट्टी, हेलीकॉप्टर से शिमला लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन सीएम जयराम को एम्स से मिली छुट्टी, हेलीकॉप्टर से शिमला लौटे
Tue, 22 Feb 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:54 PM IST
सार
दिल्ली एम्स में भर्ती रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार जयराम ठाकुर अब स्वस्थ हैं। भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
सीएम जयराम का अनाडेल में हुआ जोरदार स्वागत
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीने में दर्द के बाद अपना उपचार करवाने के लिए दाखिल रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पांचवें दिन एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल गई। वह हरियाणा सरकार के एयरक्राफ्ट से पहले चंडीगढ़ पहुंचे। उसके बाद अपने हेलीकॉप्टर से शिमला लौटे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती थे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। थोड़ा बुखार था और रूटीन का चेकअप के लिए एम्स गया था। डॉक्टरों ने कहा कि दो दिन रुकना चाहिए। चार दिन आराम किया। सीएम ने कहा कि बजट सत्र के लिए वह पूरा तैयार होकर आए हैं। बजट भी प्रस्तुत करेंगे। विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है। जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन