फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Election Commissioner Rajiv Kumar on himachal visit 22 to 24 September 2022

विस चुनाव: 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर रहेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Sat, 17 Sep 2022 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Sep 2022 10:20 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय अधिकारियों के दल के साथ 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल आएंगे।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar on himachal visit 22 to 24 September 2022
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : hindi.eci.gov.in

विस्तार

राज्य चुनाव विभाग का ब्रांड एंबेसडर पुलिस बैंड 22 सिंतबर को शिमला में प्रस्तुति देगा। हारमनी ऑफ पाइन्स नाम से मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड ने रिएलिटी शो हुनरबाज में खूब धूम मचाई थी। दूसरी ओर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर आएंगे। उनका यह दौरा तय हो गया है। इसकी जानकारी निर्वाचन विभाग को दे दी गई है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय अधिकारियों के दल के साथ 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल आएंगे। इनके स्वागत में हिमाचल पुलिस का बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स चुनाव विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद पहली प्रस्तुति देगा। इसके बाद इस बैंड के अन्य जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि निर्वाचन विभाग के ब्रांड एंबेसडर पुलिस बैंड की पहली प्रस्तुति शिमला में होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर आएंगे। वे राज्य के निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेंगे और चुनाव से संबंधित तैयारियों को लेकर समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक भी लेंगे और विधानसभा चुनाव कराने को लेकर फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed