{"_id":"60f316838ebc3e834152bd39","slug":"chhota-shimla-kasumpti-road-will-be-wide-shimla-city-news-sml37726163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ी होगी छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ी होगी छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। छोटा शिमला बाजार में स्थित कुुछेक निजी दुकानों को शिफ्ट कर कसुम्पटी जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। शिफ्ट होने वाले कारोबारियों के लिए नगर निगम नई दुकानें तैयार करके देगा।
शनिवार को उपायुक्त आदित्य नेगी ने जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त और अन्य निगम अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। बाजार में कुल तीन दुकानें सड़क को चौड़ा करने के काम में आड़े आ रही है। इस बारे में शनिवार को संबंधित दुकानदारों से भी बात की गई।
बताया कि उन्हें नगर निगम छोटा शिमला बाजार में स्मार्ट सिटी से बनने वाले व्यावसायिक परिसर में दुकानें बनाकर देगा। इस पर कारोबारी भी शिफ्टिंग को तैयार हो गए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ छोटा शिमला बाजार से लेकर कसुम्पटी तक की सड़क का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस सड़क के कई तीखे और तंग मोड़ चौड़े किए जा रहे हैं। कई जगह काम चला हुआ है। आयुक्त ने इन कामों की जानकारी उपायुक्त को दी।