फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chetan bragta said vote shifted by BJP leader to congress in by election

चेतन बरागटा बोले- शिमला के बड़े नेता ने कांग्रेस को शिफ्ट करवाया वोट

Fri, 12 Nov 2021 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 10:04 PM IST
सार

चेतन बरागटा ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता ने मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट शिफ्ट करवाया है। 

विज्ञापन
chetan bragta said vote shifted by BJP leader to congress in by election
चेतन बरागटा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट न मिलने के कारण भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय उपचुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के एक बड़े नेता ने सोची-समझी रणनीति के तहत अंतिम समय में वोट कांग्रेस की ओर शिफ्ट करवाए। बरागटा ने कहा कि इसके पूरे तथ्य उनके पास मौजूद हैं। कहा कि भाजपा ने सिर्फ उन्हें रोकने के लिए उपचुनाव लड़ा। चेतन बरागटा हाटकोटी में जुब्बल जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


चेतन ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में 90 के दशक में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा। उस समय भी भाजपा को 14 प्रतिशत से अधिक मत मिले। इस बार भाजपा मात्र चार प्रतिशत वोट बैंक पर सिमट गई है। इससे साफ होता है कि भाजपा के बड़े नेता ने मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट शिफ्ट करवाया है। 
विज्ञापन


कहा कि विधायक बनने के बाद अब रोहित ठाकुर 2022 के चुनावों की चिंता कर रहे हैं, जबकि विधायक को वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों की चिंता करनी चाहिए। उपचुनाव में जो दृष्टि पत्र रोहित ठाकुर ने जनता के बीच रखा है, वह उसे पूरा करें। एक साल का अपना रिपोर्ट कार्ड 2022 के चुनाव में जनता के बीच में रखें। उसके बाद जनता तय करेगी। उन्होंने समर्थन देने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कहा कि हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए कार्य करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed