फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chetan bragta appointed as president of himachal bjp it cell

भाजपा ने इनको नियुक्त किया आईटी प्रकोष्ठ का संयोजक

Mon, 16 Jul 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
chetan bragta appointed as president of himachal bjp it cell
 फेसबुक पर पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि राणा के इस्तीफे के बाद आखिरकार भाजपा ने प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष की तैनाती कर दी। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य चेतन बरागटा को प्रदेश भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। चेतन जुब्बल कोटखाई सेे विधायक नरेंद्र बरागटा के बेटे हैं और पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक रह चुके हैं।
विज्ञापन


बरागटा को प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ की जिम्ेमदारी ऐसे समय में दी गई है जब पार्टी की राष्ट्रीय  इकाई 2019 का चुनाव सोशल मीडिया की मदद से लड़ने की बात कह रही है।पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक रवि राणा ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पद से इस्तीफे का स्टेटस डालकर संगठन को असहज स्थिति में ला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि फोन या व्यक्तिगत रूप से उनसे किसी पदाधिकारी का संपर्क नहीं हो पा रहा था, इस वजह से संगठन इस्तीफे को न तो कबूल पा रहा था और न ही उसे खारिज करने की स्थिति में था।

दो मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति

chetan bragta appointed as president of himachal bjp it cell

लगातार हो रही किरकिरी के बीच रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओकओवर में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा की मुलाकात हुई जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही संगठन को नया आईटी संयोजक मिल सकता है।

अब चेतन को नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक संगठन, प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दे दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बलदेव महंत को बंजार मंडल व सूरत सिंह चौहान को शिलाई मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों ही मंडलों के पूर्व अध्यक्षों ने निजी कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दिया था जिसके बाद नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed