फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chetan Baragta said: apple growers should stay away from rumors and have faith in the policies of the central

Shimla: चेतन बरागटा बोले- अफवाहों से दूर रहें बागवान, केंद्र सरकार की नीतियों पर करें भरोसा

Thu, 05 Feb 2026 03:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 03:25 PM IST
सार

 चेतन बरागटा ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) से आने वाले सेब पर 80 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) लागू रहेगा, जिसके कारण किसी भी रियायत के बाद भी यूरोपीय सेब की लैंडेड कीमत 96 प्रति किलो से कम नहीं होगी। 

विज्ञापन
Chetan Baragta said: apple growers should stay away from rumors and have faith in the policies of the central
भाजपा नेता चेतन बरागटा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक बयानों के माध्यम से सेब आयात को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में चेतन बरागटा ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) से आने वाले सेब पर 80 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) लागू रहेगा, जिसके कारण किसी भी रियायत के बाद भी यूरोपीय सेब की लैंडेड कीमत 96 प्रति किलो से कम नहीं होगी। इसी तरह न्यूजीलैंड से आने वाले सेब पर और अधिक एमआईपी लागू है, जिससे उनकी लैंडेड कीमत लगभग 140 प्रति किलो रहती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सेब भारतीय बाजार में केवल प्रीमियम श्रेणी में ही बिकते हैं।

विज्ञापन

 

चेतन बरागटा ने बताया कि ईयू और न्यूजीलैंड से सेब आयात कोटा प्रणाली के तहत सीमित मात्रा में होता है। कई वर्षों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मौसमी समय सीमा और सेफगार्ड प्रावधान पूरी तरह लागू रहेंगे। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशी सेब प्रीमियम उपभोक्ताओं के लिए होते हैं और हिमाचली सेब से सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं करते। चेतन बरागटा ने कहा कि आयात शुल्क में कोई भी बदलाव बागवानों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना नहीं किया गया है। एमआईपी, कोटा और सेफगार्ड जैसे मजबूत प्रावधान पूरी तरह प्रभावी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी दोहराया कि पिछले तीन वर्षों से भाजपा सेब के मुद्दे पर तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस को घेरती रही है और आगे भी हिमाचल के सेब बागवानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चेतन बरागटा ने सेब बागवानों से अपील की कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा रखें, जो पूरी तरह सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कोटखाई नावर मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश डोगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गोपाल जबैईक, जिला सचिव अशोक जस्टा सहित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा यशवीर जस्टा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed