फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chess World Record for 72 hours in theog shimla himachal pradesh

Chess World Record: ठियोग में 72 घंटे शतरंज खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास शुरू

Sun, 12 Jun 2022 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

रैपिड, बुलेट एवं ब्लिट्ज श्रेणियों में लगातार 72 घंटे शतरंज खेल कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chess World Record for 72 hours in theog shimla himachal pradesh
ठियोग में सर्वाधिक समय तक लगातार शतरंज खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान से ठियोग के शिमला हिल्स इंटरनेशनल होटल में सर्वाधिक समय तक लगातार शतरंज खेलने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


रैपिड, बुलेट एवं ब्लिट्ज श्रेणियों में लगातार 72 घंटे शतरंज खेल कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका शुभारंभ निदेशक आपदा प्रबंधन एवं प्रबंध निदेशक एचपीएमसी सुदेश कुमार मोखटा ने किया।
विज्ञापन


ब्लिट्ज श्रेणी में हितेश आजाद एवं संजीव वेक्टा, बुलेट श्रेणी में दलीप सिंह एवं अक्षय शोष्टा और रैपिड श्रेणी में अनिल शोष्टा एवं विक्की कुमार नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे। 2013 बैच के एचएएस अधिकारी हितेश आजाद ने वर्ष 2019 में लगातार 52 घंटे चेस खेल कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed