फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chemical farming causes Cancer, Diabetes Disease: Palekar

रासायनिक खेती से हो रहे लोगों को ये घातक रोग, पद्मश्री सुभाष पालेकर ने किया खुलासा

Tue, 04 Jun 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
chemical farming causes Cancer, Diabetes Disease: Palekar
पद्मश्री सुभाष पालेकर - फोटो : अमर उजाला

प्राकृतिक खेती के प्रदेश परियोजना अधिकारी राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विवि पालमपुर में छह दिवसीय शिविर पद्मश्री सुभाष पालेकर के नेतृत्व में होगा।

विज्ञापन


पद्मश्री सुभाष पालेकर पांच से 10 जून तक छह दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे। इसमें प्रदेश के छह जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा से एक हजार किसान, अधिकारी, कर्मचारी और खेती से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


छह जिलों से 850 किसान और 150 के करीब अधिकारी, कर्मचारी, आत्मा, कृषि और बागवानी विभाग से भाग ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में पिछले साल 500 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 2663 किसानों ने इस फसल को अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रासायनिक और जैविक खेती से लोगों को जहर खिलाया जा रहा

कई किसानों ने खुद प्रशिक्षण लिया और खुद इस विधि को अन्य किसानों को भी हस्तांतरित किया। इसके बाद प्राकृतिक खेती पर 28 जून से तीन जुलाई तक सोलन में शिविर होगा। 

पद्मश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि रासायनिक और जैविक खेती से लोगों को जहर खिलाया जा रहा है, लेकिन अब देव भूमि को प्राकृतिक खेती में बदलना होगा। रासायनिक खादों से लोगों को कैंसर, मधुमेह समेत कई घातक बीमारियों जन्म ले रही हैं।

प्राकृतिक खेती ही एक मात्र विकल्प है, जिससे रोगों से बचा जा सकता है। इस मौके पर कृषि अधिकारी डॉ एनके भधान, डॉ राजेश्वर चंदेल, डॉ अरुण व्यास, डॉ अतुल डोगरा, डॉ डीके अवस्थी, डॉ कुलदीप धीमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed