Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Khund Daraul team showcased remarkable skill in archery at the inter-state Thoda tournament

Shimla News: अंतरराज्यीय ठोडा में खूंद डरौल दल ने तीरंदाजी में दिखाया कमाल, बना उत्तर भारत का विजेता

Mon, 09 Nov 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Khund Daraul team showcased remarkable skill in archery at the inter-state Thoda tournament
अंतरराज्यीय ठोडा प्रतियोगिता में विजेता खूंद डरौल दल। संवाद
हिमाचल और उत्तराखंड के तीरंदाजों ने दिखाए कमाल, दल वर्ष 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विजेता रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल ( रोहड़ू)।
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक खेल संस्कृति को नई पहचान दिला रहे खूंद डरौल ठोडा दल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। चौपाल के ऐतिहासिक खेल मैदान में हाल ही में अंतरराज्यीय ठोडा खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें हिमाचल और उत्तराखंड के तीरंदाजों ने कमाल दिखाए। खूंद डरौल ठोडा दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर भारत का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में खूंद डरौल दल ने अपने पूल के सभी लीग मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह जीत दल के निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। इससे पहले वर्ष 2024 में खूंद डरौल दल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दल ने विजय प्राप्त की। अब वर्ष 2026 में अंतरराज्यीय स्तर पर मिली इस सफलता ने दल की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने में जुटा है दल। खूंद डरौल ठोडा दल वर्ष 2022 से प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करता आ रहा है। दल शूलिनी मेला सोलन, ग्रीष्मकालीन महोत्सव शिमला, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित मेलों में भाग लेकर ठोडा खेल का प्रचार-प्रसार कर चुका है।हिमाचल प्रदेश राज्य ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के महासचिव ओपी मेहता ने कहा कि दल की इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ दल के प्रधान लक्ष्मी सिंह ठाकुर के नेतृत्व को जाता है। वहीं, टीम मैनेजर केसर सिंह ठाकुर की निरंतर मेहनत, दूरदर्शी सोच और समर्पण भी दल की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के माध्यम से दल हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित कर रहा है। ठोडा दल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दल की लगातार सफलताओं ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक ठोडा खेल को भी नई पहचान दिलाई है।

अमन ने लगातार दूसरी बार जीता श्रेष्ठ धनुर्धर का खिताब
प्रतियोगिता में दल के युवा खिलाड़ी अमन ने विशेष उपलब्धि हासिल की। वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें श्रेष्ठ धनुर्धर चुना गया था। वर्ष 2026 की अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए दोबारा श्रेष्ठ धनुर्धर का खिताब अपने नाम किया। वर्ष 2025 में दल के खिलाड़ी लक्की को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed