फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cheetah helicopter delivered ration and medicines to Chandratal and Batal

Lahul News: ‘चीता’ ने चंद्रताल और बातल पहुंचाया राशन और दवाइयां, चरागाहों में फंसे हैं 300 भेड़पालक

Fri, 21 Jul 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 08:16 PM IST
सार

प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के चंद्रताल और इसके आसपास की चरागाहों में फंसे भेड़पालकों के लिए राशन की आपूर्ति वायु सेना के चीता हेलिकाप्टरों से की गई।

विज्ञापन
Cheetah helicopter delivered ration and medicines to Chandratal and Batal
चीता हेलिकाप्टर चंद्रताल और बातल पहुंचाया राशन और दवाइयां। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के चंद्रताल और इसके आसपास की चरागाहों में फंसे भेड़पालकों के लिए राशन की आपूर्ति वायु सेना के चीता हेलिकाप्टरों से की गई। खराब मौसम और विपरीत हालातों के बीच भेड़पालक राशन और जरूरी दवाइयों की कमी से जूझ रहे थे। 20 जुलाई को भुंतर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकाप्टर से राशन भेजा जाना था, लेकिन मौसम खराब होने से उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार को मनाली से वायुसेना के दो चीता हेलिकाप्टरों ने 250 किलोग्राम खाद्य सामग्री लेकर उड़ान भरी और 14,000 फीट ऊंचे चंद्रताल के अलावा टापू, कालाखोल और बातल में चरागाहों में भेड़ पालकों तक राशन एवं जरूरी दवाइयां पहुंचाईं।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण एवं विपरीत हालात में सफलतापूर्वक तरीके से पहुंचाकर वायुसेना ने मिसाल कायम की है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि लाहौल-स्पीति की चरागाहों में 300 के करीब भेड़ पालकों को जिला प्रशासन के राहत एवं बचाव दलों ने समय पर राशन एवं जरूरी दवाइयां पहुंचाकर राहत पहुंचाई है। कुछ भेड़पालकों के मवेशियों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 3,600 किलोग्राम राशन राशन शाक्टी व शैंशर पहुंचाया
कुल्लू जिले में भारी बारिश, बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को वायुसेना का हेलिकाप्टर 3,600 किलोग्राम राशन लेकर दुगर्म क्षेत्र शाक्टी व शैंशर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed